उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन एक बार फिर अपने सैन्य अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार (11 मार्च) को एक गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी किम जू ऐ भी मौजूद थीं। दौरे के दौरान सामने आए फुटेज में किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ हथियारों का परीक्षण करते नजर आए। फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हैंडगन से लगातार गोलियां चलाकर अपनी सैन्य ताकत का

प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान किम ने हथियारों के उत्पादन और उनकी गुणवत्ता का जायजा लिया। उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने पर जोर दे रहा है और इसी के तहत किम जोंग उन समय-समय पर सैन्य ठिकानों और हथियार कारखानों का दौरा करते रहते हैं।

