भारतीय शेयर बाजारों में 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE Sensex 950 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 50 करीब 300 अंक गिरकर 24,600 के नीचे फिसल गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 946 अंक गिरकर 75,918 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 296 अंक टूटकर 23,571 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में कमजोरी की मुख्य वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें,

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत बताए जा रहे हैं। निफ्टी के 16 में से 14 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दबाव में रहे और इनमें करीब 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

