Hazaribagh में घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी Aditya Pandey की अध्यक्षता में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होगी। हालांकि कॉमर्शियल

गैस की सप्लाई फिलहाल प्रभावित है, इसलिए होटलों को इसकी आपूर्ति नहीं की जा रही है। प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं और कहा है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

