ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील हालात में राजनीति करने के बजाय देश को

एकजुट रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और विदेशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को मिलकर देशहित में काम करना चाहिए।

