नोएडा सेक्टर-4 में गुरुवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और

फायर विभाग के अनुसार, बिजली के मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोग अंदर ही फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी फंसे हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
