आर. एन. रवि ने आज पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और कई

गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद आर. एन. रवि ने संविधान के अनुसार राज्य की सेवा करने और अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से निभाने का संकल्प लिया।

