देशभर में LPG की किल्लत को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के साथ कई विपक्षी नेता शामिल हुए। वहीं Priyanka Gandhi Vadra समेत महिला सांसदों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

प्रदर्शन के दौरान महिला सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा— “नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब… नाम नरेंद्र, काम सरेंडर।” विपक्ष का आरोप है कि देशभर में LPG की किल्लत और बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं। विपक्षी नेताओं ने सरकार से गैस संकट पर तुरंत समाधान निकालने और जनता को राहत देने की मांग की।

