लखनऊ में 12 साल के उनैज़ खान को न्याय दिलाने की मांग |

लखनऊ में 12 साल के उनैज़ खान को न्याय दिलाने की मांग |

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने 12 वर्षीय उनैज़ खान की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर मार्च निकाला। बताया जा रहा है कि 2 मार्च 2026 को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान उनेज़ खान को बेहद नजदीक से गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से शहर में आक्रोश का माहौल है। मार्च में शामिल लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *