गुजरात के सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सचिन इंडस्ट्रियल एरिया में हुई, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने ‘मेजर कॉल’ जारी किया और 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर

पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मी आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका है।

