देशभर में एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर अब रेलवे की खानपान सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC ट्रेनों में अस्थायी रूप से पका हुआ खाना परोसने की सेवा बंद करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन यात्रियों ने टिकट के साथ पहले से भोजन बुक किया है उन्हें रिफंड दिया जा सकता है। एलपीजी की कमी का सबसे ज्यादा असर

IRCTC के बेस किचन पर पड़ा है, जहां ट्रेनों के लिए खाना तैयार किया जाता है। IRCTC ने कैटरिंग लाइसेंसधारकों को वैकल्पिक ईंधन और कंटिन्जेंसी प्लान लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं National Restaurant Association of India ने भी चेतावनी दी है कि अगर LPG संकट जारी रहा तो कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल बंद करने पड़ सकते हैं।

