हजारीबाग में बार काउंसिल चुनाव की वोटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर Hazaribagh में बार काउंसिल चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

इस चुनाव में सभी अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नियम के अनुसार प्रत्येक मतदाता को अधिकतम पांच वोट देने का प्रावधान रखा गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

