आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने देश में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि भारत अपनी जरूरत की करीब 60 प्रतिशत LPG आयात करता है और उसका बड़ा हिस्सा Strait of Hormuz(होर्मुज) के रास्ते आता है। मौजूदा हालात में सप्लाई लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक कम हो गई है। उन्होंने दावा किया कि कई शहरों

में होटल और रेस्तरां बंद होने लगे हैं और अगर हालात नहीं सुधरे तो शादी के सीजन में हजारों शादियां टल सकती हैं। केजरीवाल ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि संकट जारी रहा तो उद्योगों पर भी गंभीर असर पड़ेगा और लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं।

