प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में आयोजित अखिल केरल धीवर सभा के गोल्डन जुबली संगमम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संगठन केरल समाज में एक खास स्थान रखता है और मछुआरा

समुदाय के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने मछुआरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मोदी ने कहा कि देश के विकास में तटीय क्षेत्रों और मछुआरा समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है, और सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

