प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम से वर्चुअल माध्यम से नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन Palakkad (केरल) और Pollachi (तमिलनाडु) के बीच चलेगी। नई रेल सेवा से दोनों राज्यों के बीच यात्रा और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इससे स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और लोगों के लिए आवागमन अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगा।

