आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने संसद में मोबाइल रिचार्ज और टेलीकॉम कंपनियों की पॉलिसी का मुद्दा उठाया। Parliament of India में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल और एसएमएस बंद कर देना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि वैलिडिटी खत्म होने के बाद आउटगोइंग कॉल बंद होना समझ में आता है, लेकिन इनकमिंग कॉल बंद होने से

लोग जरूरी संपर्क से कट जाते हैं और बैंक OTP जैसे महत्वपूर्ण मैसेज भी नहीं मिल पाते। सांसद ने मांग की कि आखिरी रिचार्ज के बाद कम से कम एक साल तक इनकमिंग कॉल और SMS जारी रहने चाहिए। साथ ही मोबाइल नंबर को तीन साल तक डीएक्टिवेट न करने और 28 दिन के बजाय कैलेंडर महीने के हिसाब से रिचार्ज प्लान लागू करने की भी मांग की।

