बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। Tej Pratap Yadav ने Nishant Kumar को राजनीति में आने से पहले ही बड़ा ऑफर दे दिया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो उन्हें हमारे साथ आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम उनका स्वागत करेंगे। तेजप्रताप यादव ने इस दौरान बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है

और आने वाले समय में बिहार में नई राजनीतिक तस्वीर देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। हालांकि अब तक उन्होंने खुद इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन तेजप्रताप यादव के इस ऑफर के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो वह किस रास्ते को चुनते हैं।

