ईरान-इजराइल जंग के बीच कुकिंग गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए Mamata Banerjee ने गैस डीलरों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में स्टोर किया गया LPG फिलहाल दूसरे राज्यों में न भेजा जाए, ताकि राज्य में गैस की कमी न हो। ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि अगर मौजूदा स्टॉक बाहर गया तो घरों और छोटे कारोबारियों को भारी

परेशानी हो सकती है। उन्होंने LPG बुकिंग के बीच 25 दिन के गैप वाले नियम को लेकर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सप्लाई सिर्फ घरों के लिए ही नहीं, बल्कि मिड-डे मील, आंगनवाड़ी और छोटे कारोबारों के लिए भी जरूरी है। वहीं गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भरोसा दिया है कि जरूरी सेवाओं की सप्लाई जारी रहेगी।

