मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Ranchi में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और उपभोक्ताओं को कई-कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि रांची के डीसी Rahul Kumar Sinha ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डीसी ने साफ चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस मिलने में दिक्कत हो रही है। इधर झारखंड सरकार के मंत्री Irfan Ansari ने गैस की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *