जमशेदपुर के सोनारी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वाला बस्ती इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अन्य संदिग्ध फरार हो गए, लेकिन तलाशी के दौरान प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा भी किया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ रंगदारी, लूट और मारपीट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *