झारखंड की राजधानी रांची में जल-जंगल-जमीन की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान संगठनों और जनसंघर्ष मंचों ने बड़ा आंदोलन किया। प्रदर्शनकारी बिरसा चौक से विधानसभा तक मार्च करते हुए 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में अखिल भारतीय किसान सभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में हजारीबाग से भी

सैकड़ों आंदोलनकारी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जल-जंगल-जमीन की लूट पर रोक, विस्थापन नीति की घोषणा, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और भूमि बैंक समाप्त करने जैसी मांगें उठाईं। आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की ओर से राधाकृष्ण किशोर समेत मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।

