हजारीबाग के उपायुक्त Shashi Prakash Singh ने 11 मार्च को डाड़ी प्रखंड का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बलसगरा पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की और प्रज्ञा केंद्र को पहली मंजिल से भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध और दिव्यांगजनों को सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर पंजी संधारण में

लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को फटकार भी लगाई गई। इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय बलसगरा में कक्षाओं, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। साथ ही उन्होंने राबोध पैक्स का निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक और किसानों के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और तेजी से योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए।

