पंजाब के मोहाली में तेज रफ्तार कार ने एक विदेशी युवती की जान ले ली। हादसा वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने देर रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक तुर्की की रहने वाली मावलूदा अपने दोस्त के साथ अस्पताल में किसी मरीज से मिलने आई थी। अस्पताल से बाहर निकलकर जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी एक बेकाबू ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती

करीब 15 फीट दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

