मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 12वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। Israel और United States ईरान के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहे हैं, जबकि Iran ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाब दे रहा है। अब यह संघर्ष समुद्र तक पहुंच गया है। अमेरिकी सेना के United States Central Command ने दावा किया है कि उसने ईरानी नेवी की माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई

की जानकारी Donald Trump ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं ईरान का कहना है कि उसने Strait of Hormuz(होर्मुज) में माइन्स बिछाने शुरू कर दिए हैं और दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। इस टकराव से वैश्विक तेल सप्लाई पर भी बड़ा असर पड़ रहा है।

