मध्य पूर्व में जारी जंग अब और तेज होती जा रही है। Iran ने Israel पर जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमलों का वीडियो जारी किया है, जिसमें एक के बाद एक कई मिसाइलें लॉन्च होती दिख रही हैं। ईरान का दावा है कि उसने तेल अवीव के दक्षिण में स्थित एक सैटेलाइट कम्युनिकेशन और खुफिया केंद्र को नष्ट कर दिया। वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps के मुताबिक ड्रोन हमले में कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया।

दूसरी तरफ इजरायल भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इजरायली सेना ने Beirut में Hezbollah के ठिकानों और ईरान के तेल डिपो को निशाना बनाया। इसी बीच इस्फ़हान एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पुराने Grumman F-14 Tomcat फाइटर जेट खड़े दिखे। साथ ही इस्फहान की न्यूक्लियर साइट पर तेज खुदाई भी जारी है।

