17 साल बाद RR में लौटे रवींद्र जडेजा, युवा वैभव सूर्यवंशी से हुई खास मुलाकात |

17 साल बाद RR में लौटे रवींद्र जडेजा, युवा वैभव सूर्यवंशी से हुई खास मुलाकात |

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। टीम में 17 साल बाद लौटे स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja की मुलाकात युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi से हुई। वीडियो में सूर्यवंशी जडेजा की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आपने बहुत अच्छा खेला, जिस पर जडेजा उनका धन्यवाद करते हैं।

बातचीत के दौरान जडेजा ने पूछा कि क्या वह अभी डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेलकर आए हैं, जिस पर सूर्यवंशी ने बताया कि वह डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए खेल रहे थे और उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। बता दें कि जडेजा ने आईपीएल में अपना डेब्यू Rajasthan Royals से ही किया था और अब ट्रेड के जरिए Chennai Super Kings से फिर राजस्थान की टीम में शामिल हुए हैं। आईपीएल में जडेजा 254 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3260 रन और 170 विकेट अपने नाम किए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *