लोकसभा में कांग्रेस महासचिव और सांसद Priyanka Gandhi Vadra ने नेता विपक्ष Rahul Gandhi का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस देश में एक ही व्यक्ति है जो पिछले 12 सालों में सत्ता के सामने नहीं झुका

है और वह राहुल गांधी हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं, लेकिन यह सच सत्ता पक्ष को पचता नहीं है। उनके इस बयान के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

