सोशल मीडिया पर Rinku Singh और Priya Saroj का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि रिंकू सिंह आगे-आगे चलते हुए निकल जाते हैं, जबकि पीछे चल रहीं प्रिया सरोज उन्हें आवाज लगाकर टोकती हैं और मजाक में कहती हैं,

“मुझे भूल गए क्या?” इसके बाद रिंकू सिंह मुस्कुराते हुए रुकते हैं और उनके साथ आगे बढ़ते नजर आते हैं। यह हल्का-फुल्का पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर लोग अलग-अलग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

