चौपारण प्रखंड के बिरहोर समुदाय बहुल क्षेत्र जमुनिया तरी बिरहोर टोला में शुद्ध पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के संज्ञान में यहां के ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर शुद्ध पेयजल की आवश्यकता का विषय आया था। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने उक्त क्षेत्र में जल्द से जल्द वाटर प्यूरीफायर स्थापित करने का निर्देश दिया था। उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसआर मद से जमुनिया तरी बिरहोर टोला में वाटर प्यूरीफायर का अधिष्ठापन किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के विद्यालय एवं

आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाटर प्यूरीफायर लगाया गया है, जिससे बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन द्वारा कहा गया कि बिरहोर समुदाय सहित जिले के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

