जी हां धनबाद के सरायढेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ब्रांच में आज दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जहां बैंक ऑफ इंडिया के सभी महिला सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्री मति अमृता सिंह,जो Mrs, DC है,बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, केक काटा गया , महिलाओं को सम्मानित किया गया,कुछ महिलाओं ने अपने विचार,कविता, और संगीत भी सुनाया जोनल प्रबंधक दिनेश प्रसाद जी ने भी अपने वकतव्य रखें और प्रशांत कुमार जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस तरह बैंक ऑफ इंडिया न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था में बल्कि महिला सशक्तिकरण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

