एनटीपीसी चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास–कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 मार्च, 2026 को किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा किया गया।

इस टूर्नामेंट में परियोजना प्रभावित गांवों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो विजेता बनने के गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा चट्टी-बरियातु के मुखिया श्री झरिलाल महतो तथा सुंदर गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित थे।

