केरेडारी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, सुदेश महतो ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित सुदेश महतो ने केरेडारी कृषि फार्म मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह आयोजन All Jharkhand Students Union और एनडीए के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सुदेश महतो ने

कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर मांडू विधायक तिवारी महतो समेत कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद र

