थानांतर्गत एन एच 522 पर स्थित बेनी पुल एक्सीडेंटल जॉन बन चुका है। जहां सोमवार को एक बाइक चालक पुल के नीचे जा गिरा। उसे ग्रामीणों के सहयोग से थाना पुलिस ने उठाकर सदर अस्पताल भेजा है। घायल युवक बिहार के जमुई का निवासी बताया जा रहा है।

वह बाईक संख्या जे एच 15 वाई 6805 से हजारीबाग की ओर जा रहा था,जो टाटीझरिया के बेनी पुल पर अपना नियंत्रण खो दिया और बाईक समेत पुल से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार को दिया। ग्रामीण मोहन यादव,प्रकाश गुप्ता और थाना पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा।

