Indian Air Force ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट इलाके में लगी भीषण जंगल की आग को बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। मेबो और सिगर क्षेत्रों में फैली आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना ने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर

तैनात किया। ऑपरेशन के दौरान कई बार उड़ान भरते हुए हेलीकॉप्टर से करीब 66,000 लीटर पानी गिराया गया, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और आसपास के गांवों व आबादी को सुरक्षित रखा जा सका। वायुसेना की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन और लोगों को बड़ी राहत मिली है।

