लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। यह पोस्टर पार्षद स्वदेश सिंह की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है। पोस्टर में लिखा है, “मौलाना तड़फड़ा रहा है आवेश में, कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में।” इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इसे लेकर अलग-

अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इस पोस्टर को लेकर स्थानीय स्तर पर बहस और सियासी बयानबाजी का दौर जारी है।

