योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 83 थानों में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने बिहार में एक तकरीर के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित

शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस बयान के बाद यूपी के बलरामपुर समेत कई जगहों पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

