उत्तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मां सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे समाज की मां हैं और इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि

इस तरह के अपमानजनक बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं और ऐसे लोगों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि वे अपने मौलानाओं को मर्यादा में रहने की सलाह दें। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश में कई जगहों पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

