औद्योगिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वल्लभ माहेश्वरी, जो शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) थे, उनका रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा अलवर के पास दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि वल्लभ माहेश्वरी अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से मथुरा जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना

गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उद्योग जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।

