राहुल गांधी हरियाणा के मदीना गांव पहुंचे, जहां वे एक किसान परिवार की बेटी की शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यही वह किसान परिवार है, जिसके खेत में राहुल गांधी ने पहले धान की रोपाई के दौरान किसानों के साथ काम किया था। उस दौरान उनकी किसानों के साथ तस्वीरें और वीडियो काफी चर्चा में रहे थे। शादी समारोह में पहुंचकर राहुल गांधी ने परिवार को बधाई दी और ग्रामीणों से भी मुलाकात की। उनके इस

दौरे को लेकर इलाके में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और कई लोग उनसे मिलने के लिए मौके पर पहुंचे।

