बिहार में विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान सीएम राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। सरकार के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य जमीन पर चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और नई परियोजनाओं को गति देना है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक

भी करेंगे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण को आगामी विकास योजनाओं के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

