बंगाल चुनाव दो चरणों में कराने पर चर्चा तेज |

बंगाल चुनाव दो चरणों में कराने पर चर्चा तेज |

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की टीम के दौरे के बाद संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में चुनाव तीन की बजाय दो चरणों में कराए जा सकते हैं। इस मुद्दे पर आयोग की पूर्ण पीठ के साथ राजनीतिक दलों की बैठक हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी समेत कई दल इस सुझाव के पक्ष में नजर आए।

बीजेपी ने आयोग को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी ने मांग की कि मतदान और मतगणना केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में हो। साथ ही संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रीय बलों की समय से पहले तैनाती की भी मांग की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *