इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत |

इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत |

कैमूर जिले के रामगढ़ नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोडसरा गांव में एक निजी मकान में संचालित हो रहे कथित अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई,घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मोहनिया थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की पत्नी रूबी देवी की तबीयत सोमवार देर रात अचानक बिगड़ गई। बता दें कि कल रात परिजन उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ नगर के गोड़सरा गांव में एक निजी मकान में चल रहे अस्पताल में लेकर पहुंचे,परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा सुई लगाने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इधर मामले की सूचना मिलने पर रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया,बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल बिना वैध अनुमति के निजी मकान में संचालित किया जा रहा था,इस मामले में पुलिस ने अस्पताल चला रहे डॉक्टर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सraa गांव के निवासी बताए जाते हैं,रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने फोन पर डॉक्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घोड़ासर गांव में एक निजी मकान में फर्जी तरीके से अस्पताल संचालित किया जा रहा था,इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *