मुंबई में गैस सप्लाई संकट का असर होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर साफ दिखने लगा है। होटल संगठन आहार ने दावा किया है कि शहर में करीब 20% होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। संगठन का कहना है कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो अगले 2–3 दिनों में 50% तक होटल बंद हो सकते हैं। आहार ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर PNG गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन के

मुताबिक मुंबई में हजारों छोटे रेस्टोरेंट और होटल रोजमर्रा के काम के लिए PNG पर निर्भर हैं, और सप्लाई रुकने से उद्योग और कर्मचारियों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ सकता है।

