पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। कोलकाता के कालीघाट काली मंदिर में दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इससे पहले भी उन्हें शहर में विरोध झेलना पड़ा था। हालांकि मौके पर मौजूद भारत निर्वाचन आयोग और पुलिस ने स्थिति संभाल ली। दर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग

राज्य में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना दबाव के चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 2026 चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल लगातार गरम होता दिख रहा है।

