इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां पंडित दीनदयाल गया जी रेलखंड स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन और मुठानी स्टेशन के बीच बरेज गांव के समीप डीएफसी रेलवे ट्रैक पर घने कुहासे के कारण मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से सगे भाइयों की मौत हो गई,मृतक सगे भाइयों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी मदन साह के पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर RPF और मोहनिया पुलिस पहुंच गई है,घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया के बरेज निवासी मदन साह के दोनों पुत्र खेत घूमने जा रहे थे रेलवे लाइन के एक तरफ गांव और दूसरी तरफ खेती है ऐसे में प्रतिदिन ग्रामीण किसानों का आना-जाना लगा रहता है इसी दौरान दोनों भाई आज सुबह खेत घूमने जा रहे थे इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया,स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि यहां अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाया जाय ताकि ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो, वहीं सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवान एस के पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरेज गांव के पास ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दोनों सगे भाई है, फिलहाल कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

