भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात रविवार को अमड़ापाड़ा पहुँचकर पचुवाड़ा कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जनसुनवाई के माध्यम से स्थानीय

आदिवासियों, शोषितों और वंचितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विदेशी कंपनियां और कॉर्पोरेट सेक्टर यहाँ की खनिज संपदा पर नजर गड़ाए हुए हैं और रैयतों की जमीन लूटी जा रही है, जिसके खिलाफ अब एक निर्णायक और असरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा।

