मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 6.6% गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 6.5% टूटकर 88.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक दिन पहले कीमतें 119 डॉलर के पार चली गई थीं।

गिरावट तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुईं। हालांकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो क्षेत्र से तेल निर्यात रोका जा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि आगे भी कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव संभव है।

