आंध्र प्रदेश में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए जा रहा करीब 21 हजार लीटर घी से भरा टैंकर रास्ते में पलट गया। यह टैंकर तिरुमला की ओर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

टैंकर पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घी लूटने की होड़ मच गई। कई लोग डिब्बे और बर्तन लेकर घी भरने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया।

