नेपाल के संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है और दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए आभार जताया। लामिछाने ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार व सांस्कृतिक पर्यटन में सहयोग बढ़ाया जाएगा। इससे पहले

पीएम मोदी ने फोन पर लामिछाने और बालेंद्र शाह से बात कर चुनावी जीत की बधाई दी थी। 275 सदस्यीय संसद में RSP करीब 185 सीटों के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है

