तेलंगाना के मंचेरियाल जिला में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना डंडेपल्ली इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक खड़े थे, तभी एक लोहे का खंभा बिजली की मेन लाइन से टकरा गया।

खंभे में करंट फैलते ही दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटों में घिरने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सल्ला लक्ष्मीनारायण और नागराजू के रूप में हुई है। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

