उत्तम नगर में होली के दिन हुए हिंसक झगड़े में 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद लोगों में गुस्सा है। इलाके के residents ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना होली के दिन दो परिवारों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

